फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली से चुनाव प्रचार को बस कुछ समय और

Mon, 07 Apr 2014 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 10 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम 6 बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद कोई भी राजनीतिक दल रैली या जनसभाएं नहीं कर पाएंगे। हालांकि, उन्हें डोर टू डोर चुनाव प्रचार करने की छूट होगी। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार मतदान खत्म होने से समय 48 घंटे पहले प्रचार बंद हो जाता है।
विज्ञापन


अब नेता जी करेंगे आराम
चंडीगढ़ से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार पिछले 25 दिनों से लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सुबह जल्दी उठना और रात में देर से सोना। यही उनका रुटीन बना हुआ है। कुछ नेता तो बीमार भी हो गए हैं।

भाषण देते देते गला खराब हो गया है। दिन में रोज कई घंटे पैदल चलना और धूप में चुनाव प्रचार करने से उम्मीदवार काफी थक जाते थे। दवाओं के सहारे यह उम्मीदवार चल रहे हैं। इस बार चंडीगढ़ के उम्मीदवारों को प्रचार करने के लिए ज्यादा समय भी नहीं मिला। अब मंगलवार को चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद नेताओं को कुछ आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें