फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शराब पीकर वाहन चलाया तो खैर नहीं

Thu, 24 Apr 2014 12:09 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वाले किसी भी सूरत में नहीं बच पाएंगे क्योंकि ट्रैफिक पुलिस की ओर से 50 नए एलको सेंसर खरीदे जा रहे हैं। आईजी की ओर से इसकी मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि अगले माह तक यह नए एलको मीटर आ जाएंगे। ऐसे में पुलिस की ओर ड्रंक एंड ड्राइविंग के नाकों में भी इजाफा किया जाएगा। इस समय ट्रैफिक पुलिस के पास 30 एलको सेंसर हैं, जिनमें चंद तकनीकी दिक्कत के कारण खराब भी हो जाते हैं।

इन मीटरों की चेकिंग को लेकर कई बार वह चालक हंगामा भी कर चुके हैं, जिन्होंने शराब नहीं पी हुई थी, लेकिन सेंसर में शराब की मात्रा शो कर रही थी।

इस समय शहर की प्रमुख सड़कों पर ही ड्रंक एंड ड्राइविंग के नाके लगाए जाते हैं जबकि उतरी सेक्टर में ज्यादा लगते है, लेकिन नए सेंसर आने से अंदरुनी क्षेत्रों में ही नाके बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन


ऐसे में ट्रैफिक मार्शलों की तैनाती भी बढ़ जाएगी। इस समय एक सप्ताह में पुलिस की ओर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के करीब 200 चालान काटे जाते हैं। एलको मीटर में 30 एमएम की मात्रा आने पर चालान काट दिया जाता है और वाहन जब्त कर लिया जाता है।

एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी का कहना है कि शराब पीकर वाहन चलाना न तो चालक के लिए और न ही सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए सेफ है। उनका कहना है कि विभाग जल्द ही 50 नए एलको सेंसर खरीदने जा रहा है, जिसका विभाग को शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

लोगों का कहना है कि सख्ती ठीक नहीं
जनवरी माह में पुलिस ने शहर की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों के साथ बैठक की थी, जिनमें रेजिडेंट्स ने आईजी को कहा था कि जगह जगह नाके लगाकर कार्रवाई में इतनी सख्ती नहीं की जानी चाहिए। यहां पर एक सेक्टर-27 के रेजिडेंट्स ने मांग की थी कि दो पैग की मंजूरी दी जानी चाहिए, लेकिन आईजी ने यह मांग सिरे से खारिज कर दी थी। पुलिस का मानना है कि शराब पीकर वाहन चलाने से हादसे बढ़ते हैं।

होटलों और पब के कारोबार में असर
पुलिस के ड्रंक एंड ड्राइविंग के नाकों के डर से कई लोगों ने होटलों और पब में भी जाना छोड़ दिया है, जिस कारण उनके कारोबार पर काफी असर पड़ा है। शादियों में जाने वाले लोग शराब पीने से कतरा रहे हैं। कई रेजिडेंट्स ने तो अपनी बीवियों और 18 साल से ऊपर के बच्चों को ड्राइविंग सीखा दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें