फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कार से कैमरा, लैपटॉप और कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
विज्ञापन

सेक्टर-34 में एक कार से कैमरा, लैपटॉप सहित कीमती सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-24 निवासी अभिमन्यु की शिकायत पर पुलिस स्टेशन-34 में मामला दर्ज किया है। अभिमन्यु ने बताया कि 10 नवंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी कार खड़ी थी। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार से कीमती सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि चोरी किए सामान में एक सोनी कैमरा, लैपटॉप, तीन हार्ड डिस्क, पावर बैंक, फोन चार्जर, कैमरा लेंस और मोटरसाइकिल के दस्तावेज शामिल थे। यह सभी सामान उनके काम से जुड़ा हुआ था और चोरी की इस घटना से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें