फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टडी वीजा के नाम पर 12 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर एक युवक से 12 लाख रुपये की ठगी हुई है। हरियाणा के करनाल जिले के दुर्गा कॉलोनी निवासी अंकित कुमार की शिकायत पर सेक्टर-17 स्टेशन में वीजा सपोर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अंकित ने बताया कि सेक्टर 17/सी स्थित वीजा सपोर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (एससीओ नंबर 181/182) के संचालक करणवीर सिंह, एसपी यादव और उनके सहयोगियों से संपर्क किया था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टडी वीजा दिला सकते हैं और इसके लिए बड़ी राशि की मांग की।
अंकित के मुताबिक उसने वीजा प्रक्रिया के लिए 12 लाख रुपये नकद और ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से कंपनी को दे दिए। लेकिन, कई महीनों के इंतजार और बार-बार संपर्क करने के बावजूद न तो उसे वीजा मिला और न ही उसकी राशि वापस की गई। अंकित ने बताया कि जब उसे शक हुआ और उसने राशि वापसी के लिए दबाव बनाया तो संचालक और उनके सहयोगियों ने धमकी दी और पैसे देने से इनकार कर दिया।पुलिस ने अंकित की शिकायत पर करणवीर सिंह, एसपी यादव और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में ठगी की अन्य संभावनाओं की भी जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि और कितने लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें