फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से एक किलो चरस लेकर चंडीगढ़ सप्लाई करने आया था, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अपराध शाखा ने मंडी (हिमाचल प्रदेश) से नशा लाकर चंडीगढ़ में सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे एक किलो 25 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान मंडी के जिला बलदवाड़ा निवासी रविकांत (30) के रूप में हुई है, पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अपराध शाखा के प्रभारी राजीव कुमार के नेेतृत्व में पुलिस टीम सेक्टर-11 थाने क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सेक्टर-15/11 अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति हाथ में बैग लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह वापस मुड़ गया। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसके बैग की तलाशी ली तो बैग से एक किलो 25 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-11 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। राजीव ने बताया कि आरोपी मंडी से सस्ते दाम में चरस खरीदकर यहां महंगे दाम में बेचने आया था। अब पुलिस नशा खरीदने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें