आप घर की सजावट करना चाहते हैं या फिर इंटीरियर को आलीशान बनाना चाहते हैं तो जरा रुकिए। इसी माह कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री चंडीगढ़ नार्दर्न रीजन ला रहा है सीआईआई होम डेकोर।
इसमें देसी और विदेशी कंपनी घर को सजाने के लिए साजोसामान लाएंगी। घरों के इंटीरियर में लगाए जाने वाले लेटेस्ट ट्रेंड की जानकारी भी इस फेयर में मिल सकेगी।
सीआईआई के अधिकारियों के अनुसार इस मेले के दौरान लाइफ स्टाइल डिजाइन, पर्सनल स्टाइल और स्टाइलिंग के नए टिप्स दिए जाएंगे।
सीआईआई डेकोर-2014 का आयोजन 28 फरवरी को किया जाएगा। इसके ठीक एक महीने के बाद यानी 27 मार्च से सीआईआई द्वारा ‘मेड इन पाकिस्तान’ का आयोजन होगा।
इस इवेंट में अबकी बार 65 पाकिस्तानी कंपनियों के आने की उम्मीद है। मेड इन पाकिस्तान का आयोजन 27 मार्च से 31 मार्च तक किया जाएगा। इसमें किचन वेयर, गारमेंट, मार्बल आदि की जानकारी मिल सकेगी।