फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: केक शॉप का ताला तोड़ नकदी-डीवीआर ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। समाधि गेट बाजार में मनचंदा केक शॉप का ताला तोड़कर चोर नकदी और सीसीटीवी डीवीआर चुरा ले गए। इससे दुकानदारों में दहशत है। जानकारी के अनुसार दुकान नंबर-495 में बनी केक शॉप में सोमवार तड़के करीब 3:32 बजे एक चोर दाखिल हुआ। महज सात-आठ मिनट में उसने लोहे की रॉड से दोनों ताले तोड़ दिए। इसके बाद गल्ले में रखी सिक्कों की नकदी समेट ली और पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गया। हालांकि, सामने की दुकान में लगे कैमरे में आरोपी की हरकतें कैद हो गई हैं। व्यापारियों का कहना है कि तीन दिन पहले खेड़ा मंदिर के पास सब्जी की दुकान में भी इसी समय चोरी हुई थी। आम आदमी पार्टी मनीमाजरा के प्रधान पंकज कुमार ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि बाजार में दिनदहाड़े भी चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। दुकानदार सौरभ ने बताया कि पिछले सप्ताह खेड़ा मंदिर के पास एक दुकान से पीतल के बर्तन, ओल्ड रोपड़ रोड पर हार्डवेयर दुकान से फेविकोल की बाल्टी, किराना स्टोर से राशन और मानव डेयरी के बाहर से दूध की रेहड़ी तक चोरी हो चुकी है। कई घटनाएं सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें