फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब आज से कैडी नियमित रूप से करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कैडियों की आर्थिक परेशानियों को देखते चंडीगढ़ गोल्फ क्लब ने मंगलवार से उन्हें नियमित रूप से काम करने के लिए कहा है। इस खबर से तंगी में जिदंगी काट रहे कैडियों में खुशी का माहौल है। कोरोना महामारी में ऑनलाक-1 के समय चंडीगढ़ गोल्फ क्लब तो खोल दिया गया था, लेकिन कैडी की एंट्री बंद थी। उस समय गोल्फ खिलाड़ियों और सदस्यों को ही खेलने की अनुमति मिली थी।
विज्ञापन

जब कैडियों को काम नहीं मिल रहा था तो उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने लगी थी। उस समय चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान संदीप सिंह ने कैडियों की आर्थिक स्थिति और परेशानियों को देखते हुए कुछ को काम की अनुमति दी। तब इन कैडियों को नया नाम सपोर्टर कैडी क्लब की ओर से दिया गया। जब सदस्य गेंद को हिट करता था तो ये कैडी उन्हें बता देते थे कि गेंद कहां पर गिरी है।
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के कैडी सन्नी ने बताया कि यहां चार सौ के करीब कैडी हैं। अभी केवल 100 ही आते हैं। अभी एक कैडी को 300 रुपये के करीब कमाता है जबकि कोरोना से पहले एक कैडी 600 रुपये कमाता था। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब की कमेटी के सदस्य दर्वेश ने बताया कि कैडियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कमेटी ने मंगलवार से काम पर बुलाने का निर्णय लिया हैं। अब वह पूरा दिन काम कर अपना परिवार सही से पाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें