फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन सरकार तीसरी बार जीतकर बनाएगी हैट्रिक: हरसिमरत

Tue, 29 Dec 2015 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ कर गठबंधन की सरकार तीसरी बार चुनाव जीत कर हैट्रिक बनाएगी। कैबिनेट मंत्री हरसिमरत ने मंगलवार को तलवंडी साबो और बठिंडा देहाती में कई प्रोजेक्टों के उद्घाटन और नींव पत्थर रखे।
विज्ञापन


हरसिमरत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस को पहले भी 2007 और 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में अकाली-भाजपा से करारी हार मिली है। अब 2017 में कांग्रेस करारी हार के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं और अन्य कई नेता भी पार्टी छोड़ना चाहते हैं।

हरसिमरत ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सूबे में चार सांसद हैं, जो अपने ही हलकों के लिए अभी तक कुछ नहीं कर सके। आप की सरकार दिल्ली में अच्छा प्रशासन देने के बजाय अपने विधायकों के वेतन में प्रधानमंत्री से भी ज्यादा बढ़ोतरी करने में लगी है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बादल सरकार ने किसानों का दुख की घड़ी में हमेशा साथ दिया है। इसके तहत अब कपास की फसल बर्बाद होने के बाद पीड़ित किसानों को 640 करोड़ का मुआवजा भी बांटा जा चुका है। उन्होंने कहा कि कपास की काश्त वाले प्रदेश जैसे हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र में भी सफेद मक्खी के हमले से कपास को काफी नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता सिर्फ विकास के साथ जुड़ी है। इसी एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए आज पंजाब की आमदन 30 हजार करोड़ रुपये प्रति वर्ष हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बीते नौ सालों से किसानों को लाखों की निशुल्क बिजली दी जा चुकी है। साथ ही लाखों लोगों को नीले कार्ड दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के एक लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री बादल ने गांव मलवाला में एक करोड़ से ज्यादा के वाटर वर्कर्स का नींव पत्थर रखा। उन्होंने गांव बंगी कलां में 30 लाख रुपये की लागत से बनाई गई सरकारी स्कूल की नई इमारत का उद्घाटन किया। इसी गांव में नए बनाए जाने वाले वाटर वर्कर्स का नींव पत्थर भी रखा।

इसके अलावा तलवंडी साबो में केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न गांवों की पंचायतों और यूथ क्लबों को 40 पानी के टैंकर भी बांटे। इस मौके उनके साथ तलवंडी से विधायक जीत महिंदर सिंह, डिप्टी कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें