फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुंगेरी लाल के सपने देखना छोड़ दें कैप्टन, खुद को बचा नहीं पाएंगे'

Sun, 25 Dec 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह मुंगेरी लाल के सपने देखना छोड़ दें। खुद को बचा नहीं पाएंगे। ये कहना है केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर का। उन्होंने कहा कि कैप्टन अपने 50 प्रत्याशियों का एलान तक नहीं कर पाए हैं। ऐसे में अकाली दल के टूटने के मुंगेरी लाल के सपने छोड़ दें। उन्होंने कहा कि कैप्टन को तो उनकी पार्टी के नेता ही स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


पंजाब में हुए रिकॉर्ड विकास के आधार पर अकाली-भाजपा गठबंधन तीसरी बार सत्ता में आ रहा है। इसी बौखलाहट में आकर कैप्टन आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता तो अकाली दल में शामिल हो रहे हैं। यह साफ संकेत दे रहा है कि अकाली-भाजपा के पक्ष में लहर है और लोग विरोधी दलों से सावधान हो चुके हैं।

रविवार को केंद्रीय मंत्री बादल ने आम आदमी पार्टी की ओर से नशे के खिलाफ अभियान चलाने पर कटाक्ष करते उन्होंने कहा कि आप पार्टी पहले अपने संगरूर के सांसद का नशा तो छुड़ा ले। प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आजाद देश में यह एतिहासिक व साहसिक निर्णय है। जो सियासी दल इसका विरोध कर रहे हैं दरअसल यही दल काले धन के कुबेर हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल तो दिल्ली नहीं संभाल पा रहे हैं यहां तक कि उनसे तो अपने चार सांसद संभाले नहीं जा रहे हैं। ऐसे में पंजाब की सरकार बनाना तो दूर की बात है। केजरीवाल तो पंजाब संभालने के सपने देखने की बजाए खुद को ही संभाल लें वही बहुत है। पैसे लेकर नेताओं को विधानसभा के टिकट दिए जा रहे हैं। यह धरना व ड्रामा पार्टी है। मौके पर वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, विधायक गोबिंद सिंह लोंगोवाल, रविंदर सिंह चीमां मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें