फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में पहली बार होगा ये आयोजन, MP के CM विशेष अतिथि

Wed, 24 Aug 2016 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Tarun Sagar ji or Kaptan Singh Solanki - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में इस बार मुनि तरुण सागर के प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। जैन मुनि इन दिनों चंडीगढ़ में अपने चातुर्मास पर हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में यह पहला मौका होगा जब मुनि तरुण सागर विधानसभा में सभी राजनीतिक दलों के विधायकों, अधिकारियों और अन्य प्रतिनिधियों के सामने प्रवचन करेंगे।

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 26 अगस्त की दोपहर दो बजे शुरू होगा। पहले दिन श्रद्धांजलि प्रस्ताव के बाद जैन मुनि तरुण सागर के प्रवचन होंगे। 27 व 28 अगस्त को अवकाश रहेगा। 29 अगस्त को विधानसभा की कार्यवाही दोपहर बाद शुरू होगी। 30 अगस्त को पूरा दिन विधानसभा की कार्यवाही चलने का अनुमान है। इसके अलग 26 अगस्त को होने वाली बिजनेस सलाहकार कमेटी की बैठक में विधानसभा का सत्र बढ़ाए जाने के संबंध में फैसला किया जा सकता है।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने जैन मुनि तरुण सागर को स्टेट गेस्ट का दर्जा दे रखा है। अपने प्रवचनों के माध्यम से समाज की वास्तविकता को बयान करने वाले मुनि तरुण सागर इससे पहले चंडीगढ़ में कई संगठनों के समक्ष प्रवचन कर चुके हैं। विधानसभा में इस आयोजन की तैयारी जोरों पर हैं। इससे पहले देश में मध्य प्रदेश विधानसभा में इस तरह का आयोजन किया गया था। इसके चलते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें