फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में हुए 10 अहम फैसले, बस किराया बढ़ा

Wed, 29 Jun 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बैठक में सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई सरकार की कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। मुख्य फैसला बस किराये में वृद्धि को लेकर हुआ।
विज्ञापन


बस किराया 12 फीसदी बढ़ाया गया है। एक किलोमीटर के पीछे 10 पैसे बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 13-11-2012 को रोडवेज का बस का किराया बढ़ाया था। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कैबिनेट के अहम फैसलों की जानकारी दी। उनके मुताबिक बैठक में 27 एजेंडों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


कैबिनेट के अहम फैसले
रोहतक के शहीद रविन्द्र कुमार के छोटे भाई नवीन को नियमों में संसोधन करके तृतीय श्रेणी की नौकरी दी गई।
पिछड़ा वर्ग के जंगम जोगी दोनों को पिछड़ा वर्ग की अलग-अलग श्रेणी में किया गया।
अक्षय ऊर्जा विभाग का नाम बदलकर नवीन एवं नवीनीकरण किया गया।
व्यापारियों को सुविधा के लिए ई बिज पोर्टल को कैबिनेट की मंजूरी दी गई। अब एक ही छत के नीचे मिलेगी तमाम सुविधाये मिलेंगी।
ई-स्टम्पिंग की शुरुआत करने का फैसला कैबिनेट में लिया गया।
मिटी कला बोर्ड में सदस्यों की संख्या 5 से बढ़ाकर 7 करने का फैसला हुआ।
हरियाणा में उद्यम प्रोत्साहन नीति के तहत स्विस चेलेंज मेथर्ड में 100 करोड़ तक की मंजूरी।
कैबिनेट ने असिस्टेंट इंजीनियर सिविल और बिजली के लिए गेट के जरिये करने पर मंजूरी दी।
टूरिज्म विभाग को उद्योग के साथ जोड़ने पर कैबिनेट ने मुहर लगाई।
टीचर्स तबादला नीति को संसोधन के साथ कैबिनेट की मंजूरी मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें