पंजाब कैबिनेट की बैठक आगामी पांच अगस्त को होगी। इसमें मुख्य रूप से पिछले दिनों पंजाब सरकार द्वारा एडवांस/स्टॉक टैक्स वापस लेने के लिए गए फैसले और प्रॉपर्टी टैक्स में कमी से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। उम्मीद है कि स्टॉक टैक्स से संबंधित अध्यादेश को भी इस बैठक में मंजूरी मिल जाए। वहीं, पटियाला और तलवंडी साबो उप चुनाव की वजह से प्रॉपर्टी टैक्स में कमी से संबंधित मामला फिलहाल लटक सकता है।