फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के उम्मीदवार का आरोप- सीए सरकारी ऑफिस का रहें गलत प्रयोग

Fri, 13 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
पुडा सीए के खिलाफ कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग
विज्ञापन
विधानसभा हलका मोहाली से कांग्रेस के उम्मीदवार ने अकाली दल-बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पुडा के सीए मनवेश सिंह सिद्धू के खिलाफ निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह अपने सरकारी ऑफिस का गलत प्रयोग कर रहे हैं। वह अपने आफिस में अकाली दल के उम्मीदवार के पक्ष में मुलाजिमों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरा उनके टीपीएस सिद्धू से करीबी संबंध हैं। ऐसे में उनका तुरंत तबादला किया जाना चाहिए। अकाली दल के उम्मीदवार टीपीए सिद्धू ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनका मनवेश सिद्धू से कोई संबंध नहीं है। वह उनके रिश्तेदार नहीं हैं। उन्होंने साफ किया कि वह विकास के मुद्दे पर चुनाव के मैदान में उतरे हैं।

इससे पहले फेज-1 स्थित पार्टी ऑफिस में कांग्रेस उम्मीदवार व विधायक बलबीर सिंह सिद्धू  ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि पुडा प्रशासक के बारे में कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। जब उनके पास पुख्ता प्रमाण आ गए तब उन्होंने निर्वाचन आयोग के समक्ष यह मामला उठाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि हमारी यही मांग है कि मनवेश सिंह सिद्धू का तबादला तुरंत दूसरे राज्य में किया जाए। ताकि इलाके में निष्पक्ष तरीके से चुनाव हो सके। एक सरकारी अधिकारी द्वारा किसी एक दल के उम्मीदवार के लिए इस तरह से चुनाव प्रचार करना अपने पद का गलत प्रयोग है। ऐसे में उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि मनवेश सिद्धू, कैप्टन टीपीएस सिद्धू के काफी करीबी रिश्तेदार हैं। वह खुद आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। वहीं पंजाब सरकार के मार्केटिंग बोर्ड के सचिव पद से इस्तीफा देने के बाद चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

17 को भरेंगे नामांकन, बेटा होगा कवरिंग उम्मीदवार

- फोटो : Demo Pic
डीसी रहते क्यों नहीं किया काम
इस दौरान कांग्रेसी उम्मीदवार ने अकाली-भाजपा उम्मीदवार को एक बाहरी उम्मीदवार करार देते हुए कहा कि मोहाली के लोगों को उन पर भरोसा नहीं है। उन्हें यहां की समस्याओं के बारे में पता नहीं है। वह इस समय मोहाली के लोगों को इस संसार की हर चीज देने का वादा कर रहे हैं। आखिर उन्होंने ये सब उस समय क्यों नहीं किया, जब वे मोहाली के डीसी थे। वे अपनी जीत के लिए लोगों से सिर्फ झूठे वादे ही कर रहे हैं।

17 को भरेंगे नामांकन, बेटा होगा कवरिंग उम्मीदवार
बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि वह 17 जनवरी को नामांकन भरेंगे। इस दौरान उनका बेटा कवरिंग उम्मीदवार होगा। उनकी तरफ से इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें