बाजवा ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं की चल रही जांच को लेकर इस तरह की बयानबाजी प्रताप सिंह बाजवा पिछले दिनों से कर रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं रहा है कि वह कांग्रेस के राजनीतिक विरोधियों के हाथों में खेल रहे हैं जो यह नहीं चाहते कि बेअदबी की घटनाओं की जांच किसी नतीजे पर पहुंचे और सच्चाई लोगों के सामने आए।
उन्होंने कहा कि विरोधियों के कंधों पर सवार होकर वे अपनी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री पर बादलों से मिले होने का आरोप लगाने की हद पार कर चुके हैं। बाजवा ने कहा कि सच तो यह है कि प्रताप बाजवा अभी भी कांग्रेस हाईकमान द्वारा उनकी जगह पंजाब कांग्रेस का प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह को बनाये जाने के कारण अपने अहम को लगी चोट के जख्म को भूल नहीं सके और किसी ना किसी बहाने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बोलते रहते हैं। तृप्त बाजवा ने राज्यसभा सदस्य को सलाह दी कि वह पंजाब में अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ प्रचार करने के बजाय इन उप-चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों की जीत के लिए काम करें।