फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन की आत्मकथा 900 रुपये में, खरीदोगे क्या?

Sat, 08 Nov 2014 02:11 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
‘प्लेइंग इट माई वे’ एक आइडियल प्लेयर की जिंदगी को दर्शाती है। जिस क्रिकेटर को हर कोई प्यार करता है आज उसकी आत्मकथा पर आधारित किताब मन को छू जाने वाली है। यह कहना है जेके टंडन का जिन्होंने सिटी ब्यूटीफुल में सचिन की किताब की पहली कॉपी खरीदी।
विज्ञापन


‘प्लेइंग इट माई वे’ की लान्चिग वीरवार को दिल्ली में हुई और शुक्रवार का यह किताब सिटी ब्यूटीफुल के बुक स्टोर तक पहुंच गई। लॉन्च होने से पहले ही यह किताब काफी चर्चा में आ गई। सचिन की किताब पढ़ने के लिए युवा से लेकर 80 से अधिक आयु वर्ग के प्रशंसक में काफी उत्सुकता देखने को मिली।

कई बुक स्टोर पर तो यह लोग इस कि ताब की कॉपियों के लिए एडवांस तक दे गए थे। सिटी के निवासी और हरियाणा सरकार से रिटायर हुए 86 वर्षीय जेके टंडन ने बताया कि प्लेइंग इट माई वे में सचिन ने अपने क्रिकेट से शुरुआती दिनों से सन्यास तक के सफर के हर पल का शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

किताब से मिलेगी युवाओं को प्रेरणा

सचिन तेंडुलकर के साथ खेल चुके सिटी के क्रिकेटर दिनेश मोंगिया के अनुसार प्लेइंग इट माई वे किताब से युवा क्रिकेटरों को काफी प्रेरणा मिलेगी। इनके अनुसार वह मेरे और सभी के रोल मॉडल हैं। इस किताब में हर पहलु से युवाओं को सीख लेने की जरूरत है।

एक घंटे में बिकीं आठ कापियां
सेक्टर-17 स्थित इंग्लिश बुक शॉप के संचालक के अनुसार सुबह एक घंटे के भीतर इस किताब की आठ कापियां बिकीं। उन्होंने बताया कि इस किताब को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

उधर एशिया बुक हाउस के मालिक विपन किंगर के अनुसार इस किताब के आने से एक दिन पहले वीरवार को सचिन के प्रशंसक एडवांस में ही इस किताब के लिए रुपये देकर गए थे।

प्लेइंग इट माई वे सिटी के कई बुक स्टोर पर उपलब्ध है। इसकी कीमत 899 रुपये है, लेकिन ऑनलाइन मार्केट में न्यूनतम कीमत इससे कम रखी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें