फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से कन्या कुमारी तक व्यापारियों ने दिया संदेश-नई सुबह आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना काल में हरेक व्यक्ति डर महसूस कर रहा है, वह अंदर से टूट चुका है। ऐसे में उसके लिए खुद को मजबूत बनाए रखना बहुत कठिन है। इस समय उसके लिए खुद को और अपने परिवार को संभालना बड़ी चुनौती है। उसका मनोबल लगातार कम होता जा रहा है। वह, बस इस इंतजार में है कि आखिर ‘नई सुबह कब आएगी’।
विज्ञापन

गिरते मनोबल को मजबूत बनाने के लिए और एक नई सुबह की उम्मीद जगाने के लिए दिविसा हर्बल केयर के संस्थापक डा. संजीव जुनेजा ने अनोखी पहल की। उन्होंने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश समेत भारत के हर राज्य से कर्मठ व्यापारियों को चुना एवं उन सभी को चित्रित कर एक पॉजिटिव सांग प्रस्तुत किया... नई सुबह आएगी। इस गीत से कोरोना को हराने में हिम्मत मिलेगी। डा. संजीव जुनेजा ने बताया कि इस गीत को लांच करने का सबसे बड़ा कारण आज के युवाओं को मजबूत बनाना है, क्योंकि आजकल युवा बहुत जल्द ही परिस्थितियों से हार मान जाते है। उन्होंने बताया कि गीत में जिन व्यापारियों को शामिल किया है, उनमें प्रमुख हैं- गुजरात से विरल शाह, आंध्रप्रदेश से पवन कुमार, असम से हरीश अग्रवाल, बिहार से आशुतोष टेकरीवाल, चंडीगढ़ से प्रतीत कक्कड़, छत्तीसगढ़ से सूरज नथानी, दिल्ली से राजीव अरोड़ा, हरियाणा से अमित जैन, हिमाचल प्रदेश से राकेश पतियाल, हैदराबाद से प्रतीक जैन, जम्मू से संजय अरोड़ा, झारखंड से विजय सिंघानिया, कर्नाटक से केएन रामू, रामनाथ भट्ट, मध्यप्रदेश से निहार दलाल, भीष्म वाधवानी, श्याम करदा, जयेश वाधवानी, महाराष्ट्र से रमेश जैन, विजय चोरडिया, गौतम जैन, जयलीन पटवा, भरत डोडानी, विरल, उड़ीसा से शशिकांत केडिया, पंजाब से गुरजोत कपूर, राजस्थान से त्रिलोक चंद, रमेश मित्तल, श्रीनगर से मो. इकबाल, तमिलनाडु से महेन्द्र कुमार, तेलंगाना से राजेन्द्र कुमार, उत्तरप्रदेश से अमित गुप्ता, केतन अग्रवाल, राजीव खेड़ा, मनोज गुप्ता, राकेश गुप्ता, मधुकर गुप्ता, दीपक अरोड़ा, उत्तरांचल से त्रिलोक बिष्ट, विजय गोयल, मनोज कुमार, वेस्ट बंगाल से योगेश बदियानी, बृजेश शाह और अंडमान निकोबार से असगर अली ने एक सुर में बोला ‘नई सुबह आएगी’।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें