आईटी पार्क में वर्षों से खाली पड़ी हाउसिंग बोर्ड की जमीन को प्रशासन ने डेवलप करने की प्लानिंग पूरी कर ली है। प्रशासन की प्लानिंग को एमएचए भी अप्रूवल दे चुका है। प्रशासन अपने स्तर पर आईटी पार्क में 123 एकड़ जमीन को डेवलप करने जा रहा है। रेजिडेंशियल जोन के साथ-साथ यहां कॉमर्शियल व फाइनेंशियल हब भी डेवलप किया जाएगा। जिससे प्रशासन को अच्छा खासा रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है।
आईटी पार्क में हाउसिंग बोर्ड की 10 एकड़ जमीन पर प्रशासन ने बिजनेस हब बनाने की प्लानिंग की है। बिजनेस हब के रूप में आईटी पार्क में करीब 10 एकड़ जमीन पर बैंकिंग, आईटी कंपनी, ऑफिस स्पेस, कॉमर्शियल सेंटर के लिए जमीन अलॉट की जाएगी। वहीं, लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन यहां कुछ हिस्से में रेजिडेंशियल जोन बनाने की तैयारी में है।
13 साइट्स को बिल्डर्स और दो को सीएचबी करेगा विकसित
आईटी पार्क चंडीगढ़
प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि आईटी पार्क की कुल 123 एकड़ जमीन को 15 हिस्सों में डेवलप किया जाएगा। इनमें 15 में से 13 साइट्स को प्रशासन अलग-अलग प्राइवेट बिल्डर्स से विकसित कराने की तैयारी है। जहां रेजिडेंशियल जोन के साथ स्कूल, शॉपिंग कांप्लेक्स, हेल्थ सेंटर आदि का भी निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा प्रशासन दो हिस्सों को खुद डेवलप करने की तैयारी में है। यहां चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) लोगों के लिए अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत सस्ते फ्लैट्स का निर्माण करेगा।
आईटी कंपनी को बढ़ावा
आईटी पार्क में 10 एकड़ जमीन बिजनेस हब के रूप में डेवलप होगी। कई आईटी कंपनी अपना बिजनेस हब स्थापित करने के लिए कई बार प्रशासन को आग्रह कर चुकी हैं। प्रशासन ने भी शहर में आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह फैसला किया है।
रेजिडेंशियल जोन में दी जाएंगी ये सुविधाएं
आईटी पार्क में 123 एकड़ जमीन पर बनने वाले रेजिडेंशियल जोन में लोगों की सुविधा केलिए शॉपिंग सेंटर, हॉस्पिटल, स्कूल, पार्क, स्पोर्ट्स सेंटर का भी निर्माण होगा।