फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों के लिए कारपोरेट घराने बनाएंगे आशियाने

Mon, 15 Sep 2014 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में बाढ़ से आई आफत में राहत देने के लिए पंजाब और चंडीगढ़ के औद्योगिक घराने तैयार हैं। यह काम वह सीधे रूप में नहीं करेंगे बल्कि इसके लिए भारतीय उद्योग परिसंघ को आगे किया जाएगा। भारतीय उद्योग परिसंघ उजड़े परिवारों को बसाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


इस काम में जिला प्रशासन की मदद भी ली जाएगी। कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री चंडीगढ़ के रीजनल डायरेक्टर पिकेंदर पाल सिंह ने कहा कि श्रीनगर में कितना नुकसान हुआ है इसका जायजा वहां के जिला प्रशासन की मदद से लिया जा रहा है। सीआईआई से जुड़े इंटरप्रेन्योर इसके लिए तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि सीआईआई ने इस काम के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित की है। यह टीम जिला प्रशासन के साथ मिलेगी और नुकसान का जायजा लेने के बाद रिहैबिटेशन का कार्य शुरू करेगी। पीएचडी चैंबर भी श्रीनगर में राहत कार्य शुरू कर चुका है।
विज्ञापन


सीबीएम और सीबीसी का साथ
चंडीगढ़ व्यापार मंडल और चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल के साथ सिटी के बड़े बिजनेसमैन श्रीनगर में रिहैबिटेशन के लिए हाथ बढ़ाएंगे। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह ने कहा कि सीबीएम तीन लाख रुपये की राहत श्रीनगर भेजेगा। श्रीनगर के लोगों की मदद रिहैबिटेशन के लिए भी होगी।

लेह, उत्तरकाशी आपदा में सहारा
सीआईआई ने गुजरात, लेह और उत्तरकाशी में आई आपदा के बाद प्रभावित इलाकों में घरों का निर्माण किया। लेह में सीआईआई ने ग्यारह परिवारों का पुनर्वास करवाया। इसके साथ उनके घरों को बनवाया और अन्य सुविधाएं प्रदान कीं। इसी तरह उत्तरकाशी में भी राहत दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें