निर्धारित बस स्टापों पर बसें नहीं रुकने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खंड के गांव मट्टावाला, नग्गल, जलौली सहित मौली, बागवाली, गोलपुरा बस स्टापों से रोजाना सफर करने वालों की तादात काफी है, लेकिन कई बस चालक इन स्टापों से आगे-पीछे बस रोककर सवारी उतारकर चले जाते हैं। मजबूरन लोगों को प्राइवेट वाहनों पर लटककर सफर करना पड़ता है, क्योंकि इन वाहनों की संख्या भी कम है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर बरवाला स्थित शिक्षा संस्थानों के अलावा सुलतानपुर में बीआरएस डेंटल कॉलेज, मौली में श्रीराम टेकिभनकल कॉलेज, पंचकूला इंजीनियरिंग कॉलेज, गोलपुरा में स्वामी देवी दयाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलॉजी कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थान हैं।
विद्यार्थी जसवीर सिंह, हेमंत, अरुण ने बताया कि उनसे बस पास के पैसे तीन महीने पहले ही जमा करा लिए जाते हैं, जब बसें रुकती ही नहीं तो ऐसे पास का क्या फायदा?
विद्यार्थियों को भी ओवरलोड मैक्सी कैब व तिपहिया वाहनों में लटककर जाना पड़ता है। इससे हादसे का डर रहता है। पिछले साल भी थ्री व्हीलर में सवार होकर स्वामी देवी दयाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलॉजी कॉलेज जाते समय मौली के पास थ्री व्हीलर व ट्रक की टक्कर में कई विद्यार्थियों की जान गई थी।