फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में अब तय जगह पर ही रुकेंगी बसें

Sat, 22 Feb 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मोहाली स्थानीय प्रशासन और पुलिस को निर्देश दिए हैं कि डेराबस्सी में सड़क पर बसें तय जगह पर ही रोकी जाएं। हाईवे मामलों की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मोहाली के एसएसपी को निर्देश जारी किए हैं कि वह खुद इस व्यवस्था को सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि डेराबस्सी में जगह जगह बसें रुकने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे हादसों की दर में भी बढ़ोतरी हो रही है।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगर हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना हुई, तो एसएसपी व्यक्तिगत रूप से इसके जिम्मेवार होंगे। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 28 फरवरी को निर्धारित की है।

उधर, जीरकपुर डेवलपमेंट प्लान को लेकर भी हाईकोर्ट का कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। हाईकोर्ट ने स्थानीय प्रशासन से पूछा कि एनएचएआई को शामिल किए बिना यह प्लान क्यों तैयार किया गया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि पटियाला, पंचकूला और चंडीगढ़ रोड को जोड़ने के लिए यहां एक फ्लाई ओवर बनाने का भी प्रस्ताव था। इस पर पंजाब सरकार के वकील ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह प्लान विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

हाईकोर्ट ने कहा कि अगर यह प्रस्ताव गलत हुआ, तो जीरकपुर में बस स्टैंड के निर्माण पर होने वाले खर्चे की वसूली संबंधित विभागों के अधिकारियों से की जाएगी। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने सभी बसों को बस ले वे में ही खड़ी करने के निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें