फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को एक और सुविधा, डेरा बाबा नानक से शुरू हुई बस सेवा

Sun, 24 Nov 2019 04:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर
विज्ञापन

पाकिस्तान में श्री करतारपुर साहिब की तीर्थयात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को एक और सहूलियत देते हुए पंजाब सरकार ने डेरा बाबा नानक बस स्टैंड से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के प्रवेश स्थल तक बस सेवा शुरू की है। यह जानकारी परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना ने शनिवार को दी।

विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लिए शनिवार से इस शटल सर्विस का संचालन शुरू हो गया है। यह डेरा बाबा नानक बस स्टैंड से सुबह 8.45 बजे चलेगी और सुबह 9 बजे कॉरिडोर पहुंचेगी। शाम को एक अन्य बस कॉरिडोर से डेरा बाबा नानक बस स्टैंड के लिए शाम 5.15 बजे चलेगी। 

रजिया सुल्ताना ने कहा कि यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि पंजाब रोडवेज को राज्य के अन्य प्रमुख शहरों से डेरा बाबा नानक तक की कुछ मौजूदा बस सेवाओं को भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित पैसेंजर टर्मिनल तक बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें