फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के बाद पंजाब रोडवेज बसों का किराया बढ़ा, जानें कितना

Sun, 03 Jul 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज ने बढ़ाया किराया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पहले हरियाणा सरकार ने बढ़ाया, अब पंजाब सरकार ने भी रोडवेज बसों के किराए में इजाफा कर दिया। हालांकि यह वृद्धि हरियाणा के मुकाबले कुछ कम है। हरियाणा ने 12 पैसे प्रति किलोमीटर के मुकाबले पंजाब स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट ने छह पैसे प्रति किलोमीटर वृद्धि की है।
विज्ञापन


पीआरसीटी के वाइस चेयरमैन विनजीत सिंह का कहना है कि डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण किराया बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 28 जून 2016 को पीआरटीसी ने किराया बढ़ाने की अधिसूचना भी जारी की है। ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि इस मामूली वृद्धि से पैसेंजर को खास फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन इससे पीआरटीसी के घाटे को कुछ हद तक कम जरूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें