फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangrur: पीआरटीसी बस से टकराई पिकअप, चार की मौत, काली माता मंदिर पटियाला से लौट रहे थे श्रद्धालु

Sun, 19 Feb 2023 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

संगरूर-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कलौदी के बस स्टैंड पर रविवार सुबह पीआरटीसी की सरकारी बस की पिकअप से टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 माह की बच्ची समेत 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार सुबह करीब आठ बजे नजदीकी गांव कलौदी के बस स्टैंड पर एक पीआरटीसी बस के पीछे पिकअप गाड़ी घुस गई। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में तीन माह की बच्ची भी शामिल है। घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोगा के अलग-अलग गांवों से करीब 21 लोग महिंद्रा पिकअप गाड़ी में सवार होकर पटियाला में काली माता मंदिर में माथा टेकने गए थे और माथा टेकने के बाद वह वापस लौट रहे थे। इसी बीच जब उनकी गाड़ी गांव कलौदी के बस स्टैंड पर पहुंची तो वहां सवारियों को चढ़ा रही पीआरटीसी की बस के पीछे जा टकराई। 

हादसा इतना भयानक था कि पिकअप गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को गाड़ी तोड़कर बाहर निकाला और अस्पताल ले जाया गया। हादसे में घायल हुए शाम कौर (55) , तीन महीने की बच्ची सोनपरी निवासी ढिल्लवां, चरणजीत कौर (45) निवासी पंजगराईयां और जरनैल सिंह (55) निवासी रनियां की मौत हो गई। जबकि नेक सिंह निवासी भागीके, फकीर चंद निवासी ढिल्लवां, मनदीप कौर, तेज कौर और बिंदर कौर की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा हादसे में अन्य घायलों का सिविल अस्पताल संगरूर में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासन की तरफ से एसडीएम रवनीत कौर सेखों घायलों का हालचाल जानने पहुंचे। दूसरी तरफ, थाना सदर पुलिस बालियां ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के बयान लिए। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

बटाला में सड़क हादसे में दो की मौत
कस्बा घुमाण के पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक तेज रफ्तार बस से आमने- सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार 20 वर्षीय युवक और महिला की मौत हो गई। थाना घुमाण पुलिस के मुताबिक जश्नप्रीत सिंह निवासी गहरी मंडी, जंडियाला गुरू अपनी बहन की सास परमजीत कौर 50 के साथ मोटरसाइकिल से गांव मंडियाला में किसी रिश्तेदार के यहां से घर से होकर जंडियाला गुरू वापस लौट रहे थे। जब वह दोनों घुमान के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर में मोटरसाइकिल चालक जश्वनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि परमजीत कौर बुरी तरह से घायल हो गईं, जिसकी अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें