फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी वॉल्वो में लगी आग, पूरी बस जल कर हुई खाक

Sat, 15 Apr 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी वॉल्वो में लगी आग
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी वॉल्वो में आग लगने से हड़कंप मच गया, देखते ही देखते बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और कुछ ही देर में खाक बन गई। लेकिन गनीमत रही की बस में जैसे ही आग लगने की सूचना हुई सारे श्रद्धालु बाहर निकल गए। रेवाड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 स्थित कसौला चौक के समीप फ्लाईओवर पर दिल्ली से श्रद्धालुओं को लेकर खाटूश्याम जा रही वॉल्वो बस के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की जागरूकता से बड़ा हादसा होने से टल गया। आनन फानन में श्रद्धालुओं ने बस से निकलकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रोहिणी से खाटूश्याम के लिए एक वॉल्वो बस करीब 36 लोगों को लेकर चली थी। दोपहर करीब 12 बजे वह कसौला चौक स्थित फ्लाईओवर के समीप पहुंची। वहां श्रद्धालुओं को बस में कुछ जलने की बदबू आने लगी।

ड्राइवर ने बस रोककर देखा तो बस के पिछले हिस्से में आग लगी थी। आनन-फानन में बस को खाली कराया गया। थोड़ी ही देर में आग ने बस को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

 
कसौला थाना प्रभारी एएसआई चरण सिंह ने बताया कि आग पूरी तरह से बस को अपनी चपेट में ले चुकी थी। किसी भी हादसे से बचने के लिए आग पर काबू पाए जाने तक हाईवे के ट्रैफिक को रोक दिया गया था। करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद ही हाईवे का ट्रैफिक खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें