फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का बड़ा बयान, कहा 'हम तो एससी बनने को भी तैयार'

Sat, 15 Apr 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह
विज्ञापन
केंद्र सरकार में मंत्री और हरियाणा से राज्यसभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने जाट आंदोलन का समर्थन किया किया।  जाट आरक्षण की वकालत करते हुए केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अब हम भी आपके बराबर आने वाले हैं। हम तो एससी बनने के लिए भी तैयार हैं। आपके छोटे भाई बनकर रहेंगे। आप ओर हम एकजुट हुए तो फिर कोई नहीं हरा पाएगा। केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती समारोह में संबोधन के दौरान यह बातें कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने में सालों लगते हैं और तोड़ने में एक मिनट। हमारे आपसी सामाजिक रिश्ते-नाते ही हमारी ताकत हैं, जो हमें सामाजिक रूप से जोड़े हुए  हैं। देश की 125 करोड़ की आबादी में से एक प्रतिशत लोगों के पास 57 प्रतिशत धन दौलत है। बचे हुए 99 प्रतिशत लोगों के पास 43 प्रतिशत धन दौलत है। समाज में आर्थिक विषमता की बहुत बड़ी खाई है। इस खाई को पाटने के लिए सिद्धांत शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो चलना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें