फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड़्डे पर चलाई गोलियां, हत्या का प्रयास

Wed, 10 Sep 2014 10:54 PM IST
अबोहर (फिरोजपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बस अड्डे पर बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने गोलियां दागकर दूसरे की हत्या का प्रयास किया। हमले में घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव ढाबा कोकरियां निवासी मदन लाल पुत्र भगवान दास अबोहर में बिजली का बिल भरके वापस गांव जाने के लिए बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के कारण बस स्टैंड के अंदर ही उसकी अपने दूर के रिश्तेदार छाबड़ा ट्रांसपोर्ट के संचालक केवल छाबड़ा से कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते छाबड़ा ने मदन लाल पर लगातार दो फायर कर दिए। गोलियां उसके हाथ और गले पर लगीं। घटना के बाद छाबड़ा ने बंदूक सहित थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। घायल मदन लाल को अस्पताल लाया गया जहां एसएमओ डा. जगदीश टक्कर के नेतृत्व में डाक्टराें की एक टीम ने उनका उपचार शुरू किया।
विज्ञापन


उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही थाना नंबर 1 के एसआई भोला सिंह व ट्रैफिक इंचार्ज गुरमीत सिंह, एएसआई दीदार सिंह, अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें