चंडीगढ़ में सैनिटाइज करने वाले एक कर्मचारी की पीठ पर सोडियम हाइपोक्लोराइट गिरने से उसकी पीठ जल गई। फिलहाल विभाग ने उसे सेक्टर 16 अस्पताल भेज दिया है। एमओएच डॉ. एपी सिंह ने बताया कि टैंक से थोड़ा केमिकल रिस गया होगा। इस कारण कर्मचारी की पीठ थोड़ी जल गई। फिलहाल उसका इलाज कराया जा रहा है। कर्मचारी पूरे दिन पीठ पर टैंक को लटकाकर केमिकल का छिड़काव कर रहे हैं। पसीने और केमिकल के कारण इंफेक्शन हो रहा है। इसी तरह का मामला मोहाली के नयागांव में भी सामने आ चुका है। जहां केमिकल का छिड़काव करने वाले कर्मचारी की पीठ जल गई थी।