घरौंडा। कोरोना के खिलाफ जंग में पुलिसकर्मी चौबीस घंटे ड्यूटी दे रहे है। कोरोना के इन योद्धाओं को भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण भुक्कल व मुनक गांव के समाजसेवियों ने सम्मानित किया। साथ ही पुष्प देकर इनका अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष व समाजसेवियों ने मुनक पुलिस की सतर्कता की सराहना की है। बुधवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण भुक्कल मुनक के समाजसेवियों सतीश सोनी, प्रभु राम एवं कई अन्य समाजसेवी पुलिस चौकी पहुंचें और नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों को पटका पहनाकर उनका आभाऱ जताया। नाके पर तैनात चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह, एएसआई मनोज, सुंदर सिंह, सतीश कुमार का अभिनंदन किया और उनके सम्मान में तालियां बजाई। इसके बाद ये सभी समाजसेवी बल्ला चौंकी पहुंचे। वहां चौकीं में तैनात पुलिसकर्मियों चौकी इंचार्ज सूरजभान, एएसआई राजा राम, एएसआई राममेहर सिंह, एएसआई सूरजभान सिंह एवं अन्य स्टाफ सदस्यों शिवकुमार, रोहताश कुमार का पटका पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर अभिनंन्दन किया। पुलिसकर्मियों का कोरोना से लड़ाई में अहम भूमिका निभाने के लिए आभाऱ जताया गया। जिला अध्यक्ष कृष्ण भुक्कल ने कहा कि देश व प्रदेश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जुझ रहा है और इस संकट की घड़ी में पुलिस कर्मी एक प्रहरी की तरह डटकर मुकाबला कर रहे है। कोरोना के इन योद्धाओं का हमें सम्मान करना चाहिए। फोटो कैप्शन-मुनक पुलिस चौंकी प्रभारी व पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए समाजसेवी