फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः चंडीगढ़ में 'बर्गर किंग' के मैनेजर और ऑर्डर करने वाला गिरफ्तार, आप भी रहें सावधान

Tue, 21 Apr 2020 03:37 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
यदि आप भी ऑनलाइन फूड का आर्डर देने की तैयारी में हैं.. तो जरा संभल जाइए। प्रशासन की सख्ती के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने न केवल फूड डिलीवरी करने वाले बल्कि ऑर्डर करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मनीमाजरा थाना पुलिस ने सोमवार को पंचकूला सेक्टर 9 बर्गर किंग के मैनेजर और ऑर्डर करने वाले युवक के खिलाफ इस तरह का शहर में पहला केस दर्ज कर गिरफ्तारी की है। इनकी पहचान ऑर्डर करने वाले युवक रजत माथुर और ऑर्डर की डिलीवरी करने वाले बर्गर किंग के मैनेजर राहुल शर्मा के रूप में हुई है। हालांकि, बाद में दोनों को श्योरिटी बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मनीमाजरा थाना पुलिस क्षेत्र में रूटीन पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान पेट्रोलिंग टीम ने एनएसी मनीमाजरा में एक डिलीवरी ब्वॉय को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में डिलीवरी ब्वॉय ने बताया कि वह बर्गर किंग को मिले दो आर्डर की डिलीवरी करने के लिए कंपनी के पंचकूला स्थित आउटलेट से आया है।
विज्ञापन


डिलीवरी ब्वॉय ने बताया कि यह दोनों ऑर्डर मनीमाजरा मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स के रहने वाले राज (रजत माथुर) के नाम से किए गए हैं। डिलीवरी ब्वॉय से पूछताछ के बाद मनीमाजरा थाना पुलिस ने डीसी के आदेशों की उल्लंघना के आरोप में ऑर्डर करने वाले रजत माथुर और डिलीवरी करने वाले पंचकूला सेक्टर 9 बर्गर किंग के मैनेजर चंडीगढ़ सेक्टर 34 सी के रहने वाले 30 वर्षीय राहुल शर्मा पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें