फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर : देश की पहली ईट राइट जेल कैंपस बनी बुड़ैल मॉडर्न जेल, एफएसएसएआई ने की तारीफ 

Sat, 10 Apr 2021 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने 2018 में शुरू किया था ‘ईट राइट इंडिया’ राष्ट्रव्यापी अभियान 
  • खाद्य सुरक्षा एवं स्वस्थ आहार की नींव पर आधारित है यह अभियान 
विज्ञापन
बुड़ैल जेल। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने चंडीगढ़ की बुड़ैल मॉडर्न जेल को देश का पहला ईट राइट जेल कैंपस घोषित किया है। एफएसएसआई के सीईओ अरुण सिंघल ने खाद्य सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में बुड़ैल मॉडर्न जेल को अति उत्कृष्ट पांच सितारा रेटिंग देकर ईट राइट कैंपस घोषित किया है। 
विज्ञापन


एफएसएसएआई ने 2018 में ‘ईट राइट इंडिया’ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया था। यह अभियान खाद्य सुरक्षा एवं स्वस्थ आहार की नींव पर आधारित है। एफएसएसएआई ने ईट राइट इंडिया अभियान के माध्यम से सभी भारतीयों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ और टिकाऊ भोजन सुनिश्चित करने के लिए देश की खाद्य प्रणाली को बदलने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किया है। 

ईट राइट इंडिया अभियान सरकार के प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों जैसे कि पोषण अभियान, एनीमियामुक्त भारत, आयुष्मान भारत योजना और स्वच्छ भारत मिशन आदि के साथ जुड़ा हुआ है। यह अभियान तीन प्रमुख विषय ईट सेफ, ईट हेल्दी, ईट सस्टेनेबल पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें