फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में खुली भर्ती का मौका, देखें शेडयूल

Sat, 31 Jan 2015 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला/हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी। पंजाब और हरियाणा में 4 फरवरी से सेना में खुली भर्ती शुरू हो रही है, देखिए शेड्यूल।
विज्ञापन


आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (हेडक्वार्टर) जालंधर कैंट की ओर से 4 से 13 फरवरी तक गुरु नानक स्टेडियम कपूरथला में एक खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।

इस बारे में जिला रक्षा सेवाओं भलाई अधिकारी कपूरथला ने बताया कि 4 फरवरी को जालंधर व शहीद भगत सिंह नगर, 5 फरवरी को दसूहा, 6 फरवरी को होशियारपुर, 7 फरवरी को मुकेरियां, 8 फरवरी को गढ़शंकर और 9 फरवरी को कपूरथला और केवल आउट साइडर सेक्शन कैटेगरी के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा में भी सेना में खुली भर्ती

भारतीय सेना की खुली भर्ती 5 से 15 फरवरी तक महावीर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। सैनिक छावनी के भर्ती निदेशक ने बताया कि इस भर्ती में सोल्जर सामान्य ड्यूटी, सोल्जर र्क्लक / स्टोरकीपर, हवलदार एजूकेशन एवं आरटी जेसीओ कैटेगरी की भर्ती होगी।

भर्ती निदेशक ने बताया कि 5 फरवरी को फतेहाबाद, 6 फरवरी को जींद, 7 फरवरी को सिरसा, 8 फरवरी को हिसार व 9 फरवरी को भिवानी जिला के युवाओं की भर्ती सोल्जर सामान्य ड्यूटी के पदों के लिए की जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की शिक्षा 10वीं पास होनी चाहिए।

इसी प्रकार 10 फरवरी को फतेहाबाद, 11 फरवरी को जींद, 12 फरवरी को सिरसा, 13 फरवरी को हिसार व 14 फरवरी को भिवानी जिला के युवाओं की भर्ती सोल्जर र्क्लक/स्टोरकीपर के पदों के लिए की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें