फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीपेड पर ही खड़े रह गए सुखबीर, अधिकारी सस्पेंड

Sat, 31 Jan 2015 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को हेलीपैड पर बीस मिनट इंतजार कराना नायब तहसीलदार निहाल सिंह वाला को भारी पड़ गया। नायब तहसीलदार को प्रबंध में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। घटना पंजाब के मोगा की है। एसडीएम निहाल सिंह वाला ज्योति बाला मट्ट ने निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल 18 जनवरी को दरबार संप्रदाय लोपो के प्रमुख संत जगजीत सिंह की बेटी अमरपाल कौर के विवाह पर नवदंपति को आशीर्वाद देने के लिए गांव लोपो पहुंचे थे।

जिला प्रशासन की तरफ से उनके चॉपर के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हेलीपैड का इंतजाम किया गया था और उनके पायलट की सेवा के लिए गुरसेवक सिंह भुल्लर नायब तहसीलदार निहाल सिंह वाला को लगाया गया था। उपमुख्यमंत्री के विवाह समागम में जाने के बाद नायब तहसीलदार अपनी गाड़ी से पायलट को खाना खिलाने के लिए लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर ने जिला प्रशासन को फटकार भी लगाई

इस दौरान उपमुख्यमंत्री आशीर्वाद देकर हैलीपैड पर पहुंच गए। उपमुख्यमंत्री को हेलीपैड पर तकरीबन 20 मिनट से अधिक  पायलट का इंतजार करना पड़ा था। इस पर सुखबीर ने जिला प्रशासन को फटकार भी लगाई थी।

मामले की जांच में लापरवाही सामने आने पर नायब तहसीलदार निहाल सिंह वाला गुरसेवक सिंह भुल्लर को निलंबित कर दिया गया है। इस विवाह समागम में सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, सिंचाई मंत्री शरनजीत सिंह ढिल्लों पहुंचे थे।

इसके अलावा ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़, अब्दुल अजीज पूर्व मंत्री राजस्थान, बलविंदर सिंह भून्दड़ मेंबर राज्यसभा, संत बलवीर सिंह सीचेवाल, संत बाबा सरबजोत सिंह बेदी समेत बड़ी संख्या में राजनेता, धार्मिक, शैक्षिक संस्थानों के नुमाइंदे पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें