फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती होना है, चले आओ नारनौल, आज से खुली भर्ती शुरू

Sat, 11 Jul 2015 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना के चरखी दादरी स्थित भर्ती कार्यालय ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रैली भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती के लिए युवाओं का नारनौल पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


तीन जिलों के हजारों युवा यहां पर अपना दमखम दिखाएंगे। एक अनुमान के अनुसार रोजाना करीब चार से पांच हजार युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। भर्ती कार्यालय ने सिके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

अल सुबह 2.50 बजे से युवाओं की दौड़ आदि फिजिकल प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह 8.00 बजे से युवाओं की भर्ती स्थल पर एंट्री होने लगी है।

उन्होंने बताया कि भारतीय थल सेना की 11 से 19 जुलाई तक नारनौल के राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगी। इस रैली के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

पूरी तरह से पारदर्शी रहेगी भर्ती

चरखी दादरी भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल राजेश शर्मा ने पत्रकारवार्ता में कहा कि सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होती है इसलिए युवा किसी व्यक्ति या गिरोह के झांसे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया में बॉयोमीट्रिक और कंप्यूटर का इस्तेमाल होगा।

इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई आशंका नहीं  है। कुछ स्वार्थी तत्व हमेशा युवाओं से ठगी करने की फिराक में रहते हैं। ऐसे तत्वों से सावधान रहें। सेना भर्ती में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी।

पूरी प्रक्रिया के दौरा बॉयोमीट्रिक हाजिरी लगेगी तथा साथ ही वेबकैम से कंप्यूटर में फोटो लिया जाएगा। ग्राउंड में कई बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो।

इन पदों की होगी भर्ती

कर्नल राजेश शर्मा ने बताया कि नारनौल भर्ती रैली में सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी तथा सैनिक ट्रेडमैन की भर्ती होगी।

उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को महेंद्रगढ़ जिले की नारनौल और महेंद्रगढ़ तहसील के युवाओं की सैनिक जनरल ड्यूटी,  सोल्जर क्लर्क व स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी तथा सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए भर्ती होगी।

12 जुलाई को महेंद्रगढ़ जिले की कनीना, नांगल चौधरी और अटेली तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। इसी प्रकार 13 जुलाई को रेवाड़ी तहसील के युवाओं की भर्ती होगी तथा 14 जुलाई को रेवाड़ी जिले की कोसली और बावल तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।

कर्नल शर्मा ने बताया कि 15 जुलाई को भिवानी जिले की भिवानी, बवानीखेड़ा तहसील के युवाओं की भर्ती और 16 जुलाई को लोहारू, तोशाम, सिवानी मंडी तहसील तथा 17 जुलाई को दादरी, बाढ़ड़ा तहसील के युवाओं की सभी पदों के लिए भर्ती होगी।

17 जुलाई को डीएससी पद के लिए हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सभी युवा आ सकते हैं। इसके बाद 18 व 19 जुलाई को शेष डॉक्टरी जांच होगी।
विज्ञापन

11 से 19 तक सिटी बस सेवा चलेगी

11 से 19 जुलाई तक नारनौल में होने वाली भर्ती प्रक्रिया के दौरान शहर में सिटी बस सेवा शुरू होगी। भर्ती रैली में आने वाले युवाओं के लिए दो बसें रेलवे स्टेशन से स्टेडियम तथा तीन बसें बस स्टैंड से स्टेडियम का फेरा करेंगी।

इस दौरान बस में 5 रुपये की टिकट निर्धारित की गई है। भिवानी, दादरी तथा रेवाड़ी से युवाओं को आने के लिए रात को भी बसें चलाई जाएंगी।

जैसे ही युवाओं की 60 युवा नारनौल के लिए एकत्रित हो जाएंगे वहां से बस रवाना होगी। युवाओं की भीड़ को देखते हुए विशेष बसें चलाई जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें