2 जुलाई से 11 जुलाई तक खुली भर्ती रैली की जा रही है। जिसमें सिपाही (जनरल ड्यूटी), सिपाही (क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल) तथा सिपाही तकनीकी पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
यह भर्ती पंजाब के लुधियाना में जिला लुधियाना, मोगा, रूपनगर तथा मोहाली के नौजवानों को फौज में भर्ती करने के लिए फौज भर्ती दफ्तर ढोलेवाल कांप्लेक्स की ओर से आयोजित की जा रही है। यह जानकारी देते हुए कर्नल दविंदर सिंह ने बताया कि 2 जुलाई को जिला मोगा की बाघापुराना तथा धर्मकोट तहसील के उम्मीदवारों की शारीरिक जांच तथा कुशलता मापी जाएगी।
जबकि 3 जुलाई को जिला मोगा की ही तहसील मोगा, निहाल सिंहवाला, तथा बधनी कलां के उम्मीदवारों की शारीरिक जांच और कुशलता मापी जाएगी। 4 जुलाई को जिला लुधियाना की तहसील लुधियाना दक्षिणी, पूर्वी, पश्चिमी, खन्ना, 5 जुलाई को जिला लुधियाना की तहसील रायकोट, पायल, जगरांव तथा समराला, 6 जुलाई को जिला रूपनगर की तहसील आनंदपुर साहिब तथा रूपनगर।
इसके अलावा 8 जुलाई को जिला अजीतगढ़ (मोहाली) की सभी तहसीलों के उम्मीदवारों की शारीरिक जांच तथा कुशलता देखी जाएगी। शारीरिक जांच तथा कुशलता मापदंड पूरा करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल अगले दिन होगा। सफल उम्मीदवार से 11 जुलाई को दस्तावेज लिए जाएंगे। जबकि 26 जुलाई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा ली जाएगी।
1 जुलाई से 10 जुलाई तक 5 जिलों की सेना भर्ती होगी
अगर आप भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं तो तैयार हो जाएं। दरअसल 1 जुलाई से 10 जुलाई तक हिसार के महाबीर स्टेडियम में 5 जिलों की सेना भर्ती होगी।
हिसार कैंट के भर्ती निदेशक आर. रंजन ने बताया कि भर्ती से हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा के युवाओं को मौका मिलेगा। सभी जिलों की तहसीलों के युवाओं को अलग-अलग दिनों में भर्ती के लिए मौका दिया जाएगा।
सेना भर्ती रैली में सोल्जर जीडी, क्लर्क, सोल्जर ट्रेडमैन, हाउस कीपर व हेयर ड्रेसर के पदों के लिए होगी। जुलाई को भर्ती में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ के एजुकेशन हवलदारों की भर्ती की जाएगी।
यह है 1 से 10 तक होने वाली भर्ती का शेड्यूल
सेना भर्ती के शेड्यूल के तहत 1 जुलाई को हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ के एजुकेशन हवलदारों की भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार 2 जुलाई को सिरसा जिला की सिरसा व डबवाली तहसीलों के युवाओं की भर्ती की जाएगी। 3 जुलाई को सिरसा जिला की बाकी तहसीलों के युवाओं को भर्ती का मौका दिया जाएगा।
4 जुलाई को जिला जींद के जींद व सफीदों तहसील के युवाओं की भर्ती होगा, 5 जुलाई को जींद जिला की बाकि तहसीलों के युवाओं की भर्ती होगी। 7 जुलाई को हिसार जिले के हिसार व आदमपुर तहसील के युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका दिया जाएगा।
हिसार जिले की बाकी तहसीलों के युवाओं को 8 जुलाई को भर्ती में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। 9 जुलाई को फतेहाबाद जिला की फतेहाबाद व टोहाना तहसील के युवाओं को भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा तथा 10 जुलाई को फतेहाबाद की बाकी बची तहसीलों के युवाओं की भर्ती होगा।