फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के बुलडोजर एक्शन पर सवाल: महिला ने हाईकोर्ट में दी याचिका, मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस जारी

Thu, 13 Mar 2025 09:40 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ बुलडाेजर कार्रवाई कर रही है। आरोपियों के घरों को बुलडोजर से गिराया जा रहा है। 
विज्ञापन
सुनाम में बुलडोजर एक्शन - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की एक महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए उसके घर पर बुलडोजर कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना बताया है। 
विज्ञापन


याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को अवमानना का नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगले आदेश तक जवाब नहीं आया तो उन्हें वीसी के जरिये हाजिर रहना होगा।

यह भी पढ़ें: पंजाब में खत्म होंगे संपत्ति के पुश्तैनी विवाद: ड्रोन से होगा हजारों गांवों का सर्वेक्षण, मालिकों को मिलेगा हक

महिला पर चल रहे हैं नशा तस्करी के दो केस

रोपड़, निवासी आशा रानी ने बताया कि उसने 2021 में हुसनपुर गांव में जमीन खरीदी थी और उसके बाद मकान बनाया था। उस पर एनडीपीएस के दो मामले चल रहे हैं और वर्तमान में वह जमानत पर है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


28 फरवरी को बिना किसी नोटिस या तय प्रक्रिया का पालन किए उसके घर पर बुलडोजर चला दिया गया। याची ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट कोर्ट ने आदेश दिया था कि किसी भी अपराधी की संपत्ति पर बिना कोर्ट की अनुमति के बुलडोजर नहीं चलाया जाएगा। ऐसे में पंजाब सरकार की यह कार्रवाई सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। 

याची ने हाईकोर्ट से अपील की कि इस उल्लंघन के लिए मुख्य सचिव सहित अन्य प्रतिवादियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी किया जाए। याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका पर मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें