फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर कर घर लौट रहे बुजुर्ग पर सांड़ ने किया हमला

Tue, 27 Oct 2015 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्क में सैर कर घर लौट रहे बुजुर्ग पर पीछे से एक सांड़ ने हमलाकर दिया। सांड़ के हमले से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उससे परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां बुजुर्ग के कूल्हे पर 30 टांके लगे हैं।
विज्ञापन


रमेश चंद ने बताया कि पिता बेनी प्रसाद (90) एलआईजी पार्क में टहलने गए थे। जब वह घर लौट रहे थे तो एक सांड़ ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए।

हमला होते देख लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने बेनी प्रसाद को सांड़ से छुड़वाया। इसके बाद लोग कालका के सरकरी अस्पताल में ले गए। जहां उनके कूल्हे पर तीस टांके लगे हैं।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव चोपड़ा ने रामनगर कालोनी वासियों की और से इस बारे में कालका नगर-निगम जोन में एक शिकायत पत्र भी सौंपा। जिसमें उन्होंनेआवारा सांड़ को जल्द पकड़ कर गौशाला भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें