फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बनेगी बल्क मार्केट: 55 एकड़ में 22 करोड़ से बसाई जाएगी, फर्नीचर मार्केट को भी किया जाएगा शामिल

Thu, 24 Jul 2025 12:33 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बल्क मार्केट की योजना-2016 और 2018 में धनास और सारंगपुर की मौजूदा मार्बल मार्केट का सर्वे करने के बाद बनाई गई थी। इन सर्वे में कुल 182 दुकानें चिन्हित की गई थीं, जिनमें से 162 मार्बल की थीं। इसी आधार पर नई मार्केट के लिए 200 प्लॉट निर्धारित किए गए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ फर्नीचर मार्केट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर-56 में बनने जा रही नई बल्क मार्केट को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। हाल ही में फर्नीचर मार्केट के टूटने के बाद अब फर्नीचर, मार्बल और निर्माण सामग्री से जुड़ी दुकानों को एक व्यवस्थित स्थान देने की दिशा में प्रयास शुरू हो गए हैं। करीब 55 एकड़ में बनने वाली इस मार्केट पर 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन


बल्क मार्केट की योजना-2016 और 2018 में धनास और सारंगपुर की मौजूदा मार्बल मार्केट का सर्वे करने के बाद बनाई गई थी। इन सर्वे में कुल 182 दुकानें चिन्हित की गई थीं, जिनमें से 162 मार्बल की थीं। इसी आधार पर नई मार्केट के लिए 200 प्लॉट निर्धारित किए गए। बाद में यह फैसला लिया गया कि हाल ही में टूट चुकी फर्नीचर मार्केट के दुकानदारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। अब जब फर्नीचर मार्केट टूट चुकी है तो मार्केट को बसाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। मार्केट का एरिया 178,829.09 स्क्वायर मीटर है, इसलिए पर्यावरण मंजूरी के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी तीन माह में काम की शुरुआत कर दी जाए। सभी प्लॉट और बूथों का आवंटन ओपन ऑक्शन के जरिए किया जाएगा, जिसमें कलेक्टर रेट को बेस प्राइस माना जाएगा।

कई पेड़ भी कटेंगे

प्रशासन ने पहले योजना बनाई थी कि 31 मार्च तक काम शुरू कर दिया जाएगा और अप्रैल के अंत तक काफी काम समाप्त हो जाएगा, लेकिन अब काफी समय लगने की संभावना है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पर्यावरणीय मंजूरी लेने में कम से कम दो से तीन माह का समय लगेगा, जिसके चलते गति धीमी हो गई है। प्रशासन को इस परियोजना के तहत 339 पेड़ों को भी काटना है, जिनमें से 34 पहले से सूखे हुए हैं।

नई मार्केट में 200 एक-कनाल प्लॉट और 52 बूथ शामिल

करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा सेक्टर-56 का बल्क मटेरियल मार्केट कुल 55 एकड़ में फैला होगा। इसमें एक-एक कनाल के 200 प्लॉट और 52 बूथ शामिल हैं। एक कनाल वाले प्लॉट्स पर बेसमेंट के साथ तीन मंजिल के निर्माण की अनुमति होगी। यहां सड़क नेटवर्क, जलापूर्ति, सीवरेज, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज, पावर सब स्टेशन, स्ट्रीट लाइट और ग्रीन स्पेस जैसी बुनियादी

विज्ञापन

सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कुछ काम शुरू भी हो चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें