फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलांते मॉल पर करोड़ों का जुर्माना लगना तय

Mon, 28 Apr 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कई शॉपिंग मॉल में कमर्शियल बिल्डिंग वॉयलेशन पर चंडीगढ़ प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एलांते मॉल पर बिल्डिंग वायलेशन करने पर करोड़ों का जुर्माना लगना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को इस्टेट ऑफिस की ओर से एलांते मॉल में हुई रेड में बड़े स्तर पर बिल्डिंग वॉयलेशन पाई गई। रविवार देर शाम को इस्टेट ऑफिस के अधिकारियों ने मामले में जांच रिपोर्ट इस्टेट ऑफिसर और उपायुक्त मोहम्मज शाईन को सौंप दी गई है।

इस्टेट ऑफिस के अनुसार, वॉयलेशन पर प्रति स्क्वॉयर फुट के हिसाब से एलांते पर जुर्माना होगा। जुर्माने की रकम करोड़ों में होगी। शनिवार को भी इस्टेट ऑफिस की टीम ने बिना इजाजत होर्डिंग लगाने पर ही 3 करोड़ की पैनल्टी लगाने की बात कही थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को इस्टेट ऑफिस की 3 टीमों ने 20 से अधिक जगह पर छापेमारी कर कमर्शियल वॉयलेशन पाई थी। अधिकारियों ने बताया कि जिन कमर्शियल साइट्स पर अधिक वायलेशन पाई गई है उनकी पूरी रिकार्डिंग और फोटो भी लिए गए हैं।

सभी डॉक्यूमेंट को इंक्वायरी रिपोर्ट के साथ लगा दिया गया है। छापेमारी टीम की अगुवाई करने वाले एसडीएम साउथ कशिश मित्तल, एसडीएम ईस्ट दानिश अशरफ और असिस्टेंट इस्टेट ऑफिसर राहुल गुप्ता ने दिनभर छापेमारी की पूरी रिपोर्ट तैयार कर शाम को उपायुक्त को सौंप दी।

अधिकारियों ने इस्टेट ऑफिस के पास जमा मॉल के ओरिजनल नक्शे और बाद में की गई कंस्ट्र्क्शन के नक्शों को मिलाया और अनिमितताओं की पूरी रिपोर्ट तैयार की है। इस्टेट आफिस शहर में इसी प्रकार की छापेमारी जारी रखेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें