करोड़ों का ऋण न चुकाने के मामले में पंजाब नेशनल बैंक ने कार्रवाई करते हुए एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग वीरवार को सील कर दी है। तहसीलदार सतिंदर सिंह राणिके की अगुवाई में बैंक ने सील करने की कार्रवाई की।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि संस्थान को कई बार पैसे भरने के लिए कहा गया। इसके बाद इस दिशा में कड़ी कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक, इंडस्ट्रियल एरिया फेज—2 स्थित प्लॉट नंबर सी—29 स्वामी विवेकनंद इंस्टीट्यूट की साइट है। संस्थान ने बैंक से करोड़ों का कर्ज लिया था। लेकिन, संस्थान के प्रबंधकों द्वारा बैंक का ऋण वापस नहीं लौटाया गया है। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर मोहाली ने बैंक को साइट पर कब्जा लेने की हिदायत दी।
इसके बाद बैंक के अधिकारयों ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में एक अन्य इंस्टीट्यूट की बनूड़ स्थित साइट को भी सील किया जाना है।
अधिकारियों ने बताया कि संस्थान पर करीब साढ़े 18 करोड़ रुपये का ऋण बकाया है। इस मौके बैंक के चीफ मैनेजर आरके मेहरा व स्पोर्टिंग एजेंसी से आए करनैल सिंह भुल्लर समेत कई लोग हाजिर थे।