फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब ऑनलाइन होंगे बिल्डिंग प्लान, हर कदम पर मिलेगा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बिल्डिंग प्लान मंजूरी की प्रक्रिया अब और तेज, पारदर्शी और आसान होगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम का विस्तार कर इसे पूरी तरह लागू कर दिया है। अप्रैल 2022 में शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत अब आवासीय के साथ व्यावसायिक और औद्योगिक प्लॉट की कई श्रेणियों को भी ऑनलाइन प्रक्रिया के दायरे में लाया गया है। नई व्यवस्था में सेल्फ सर्टिफिकेशन, रियल टाइम एसएमएस-ईमेल अलर्ट और डिजिटल मॉनीटरिंग डैशबोर्ड को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है।
विज्ञापन

डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि नई व्यवस्था से बिल्डिंग प्लान अप्रूवल प्रक्रिया तेज, सरल और अधिक पारदर्शी होगी। सेल्फ सर्टिफिकेशन, समय पर एसएमएस-ईमेल अपडेट और रियल टाइम मॉनीटरिंग डैशबोर्ड से देरी कम करने, आवेदकों को लगातार जानकारी देने और सिटीजन चार्टर की समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
आर्किटेक्ट खुद कर सकेंगे प्लान का सर्टिफिकेशन
काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) में पंजीकृत योग्य आर्किटेक्ट अब आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक प्लॉट के बिल्डिंग प्लान सेल्फ सर्टिफिकेशन स्कीम के तहत ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इससे आवेदन की जांच और मंजूरी में लगने वाला समय कम होगा। निर्धारित नियमों के तहत आर्किटेक्ट की जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। आवेदकों और पेशेवरों को अनावश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया और देरी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

आवेदन की हर स्टेज का मिलेगा अलर्ट
ऑनलाइन सिस्टम में आवेदन की स्थिति की जानकारी रियल टाइम में एसएमएस और ईमेल के जरिये मिलेगी। दस्तावेजों की जांच, फीस की गणना, तकनीकी एनओसी जारी होने से लेकर अंतिम मंजूरी तक प्रत्येक चरण की सूचना अपने आप आवेदक तक पहुंचेगी। इससे आवेदन की स्थिति जानने के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
डैश बोर्ड से अधिकारियों की निगरानी
प्रशासन ने अधिकारियों और विभागीय प्रमुखों के लिए विशेष डिजिटल मॉनीटरिंग डैशबोर्ड तैयार किया है। इससे आवेदन किस स्तर पर लंबित है, इसकी रियल टाइम जानकारी मिलेगी। अधिकारी लंबित मामलों की निगरानी कर समयसीमा में निपटारा सुनिश्चित कर सकेंगे। इससे सिटीजन चार्टर में निर्धारित समयसीमा के पालन के साथ पूरी प्रक्रिया में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें