बिल्डिंग प्लान पास कराने के लिए अब लोगों को बाबुओं के चक्कर नहीं काटने होंगे।
- फोटो : Demo
अपना बिल्डिंग प्लान पास कराने के लिए अब लोगों को बाबुओं के चक्कर नहीं काटने होंगे। मई से सभी बिल्डिंग प्लान ऑनलाइन सभी जगह उपलब्ध रहेंगे। इन दिनों एस्टेट ऑफिस की सभी शाखाओं का डाटा स्कैन करने का काम तेजी से चल रहा है।
बिल्डिंग ब्रांच को छोड़कर अधिकतर का डाटा स्कैन भी किया जा चुका है। केवल बिल्डिंग ब्रांच के बिल्डिंग प्लान ही स्कैन होने रहते हैं। यह काम अप्रैल के आखिर तक पूरा होने के कयास लग रहे हैं।
इसके बाद कोई भी कभी भी अपने प्लान को ऑनलाइन देख सकेगा। नए बिल्डिंग प्लान को भी मंजूरी के बाद ऑनलाइन करना होगा। अभी तक अपना प्लान मंजूर कराने के लिए लोगों को बाबुओं के चक्कर लगाने होते थे।
कइयों के प्लान तो साल से भी अधिक समय से अटके हैं। डीसी अजीत बालाजी जोशी ने जल्द स्कैनिंग का पूरा काम करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही बिल्डिंग प्लान मंजूरी के लिए भी इसे स्ट्रीम लाइन कर दिया है।