फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी में आग: उद्योगपति की पत्नी के बाद अब बहु ने दम तोड़ा

Sat, 02 Apr 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
विज्ञापन
बड़ी बहु मनजोत मित्तल ने शनिवार को दम तोड़ दिया। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्थित फ्लोर मिल के मालिक अमृतलाल गर्ग की बड़ी बहु मनजोत मित्तल ने शनिवार को दम तोड़ दिया। वह पिछले 10 दिन से चंडीगढ़ पीजीआई में जीवन के लिए जंग लड़ रही थीं। पंचकूला सेक्टर-12 स्थित कोठी नंबर-637 में आग लगने के कारण मनजोत मित्तल 90 प्रतिशत झुलस गई थीं। उन्हें पंचकूला के अलकेमिस्ट अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया था। वहीं मनोजत मित्तल की बहन अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है। गौरतलब कोठी में लगी आग में उद्योगपति की पत्नी कमलेश गर्ग जिंदा जल गईं थीं। कोठी में आग लगने की घटना 23 मार्च को हुई थी।   
विज्ञापन

इस घटना में पहले तीन साल की नन्हीं बेटी हीया के पिता सुमित गर्ग ने अपनी मां कमलेश गर्ग को खो दिया था। अब घटना के 10 दिन बाद बेटी हीया के सिर से सदा के लिए मां का हाथ उठ गया। 
 
घटना ने छीन ली परिवार की खुशियां  
मनजोत मित्तल की सगी छोटी बहन नम्रता मित्तल भी गर्ग परिवार की बहु है। हालांकि इस घटना में वह भी झुलस गईं थी, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है। गौरतलब है कि अमृतलाल गर्ग की कोठी में अचानक लगी आग ने सारी खुशियां छीन ली। हादसे से पहले इस घर में उनकी पत्नी कमलेश गर्ग, बड़ा पुत्र सुमित गर्ग, पुत्र वधू मनजोत मित्तल पत्नी समित गर्ग, तीन वर्षीया पोती हीया पुत्री सुमित, छोटा पुत्र अजय गर्ग व छोटी बहु नम्रता मित्तल के अलावा घर में काम करने वाली युवती आरती सहित कुल आठ लोग रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें