अब लोग घर बैठे बिना किसी सहायता महज अपनी ईमेल ही नहीं बल्कि अपनी वेबसाइट भी बना सकेंगे।
लोगों को यह सुविधा रूपांश ने दी है। रूपांश के मुताबिक अपनी वेबसाइट बनाने वालों को WWW.ELEETES.COM पर जाना होगा। इस पर कुछ जानकारी देने के बाद व्यक्ति अपनी वेबसाइट बनाकर उसे खुद चला सकेगा।
प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ बातचीत में रूपांश ने बताया कि इससे पहले लोगों को अपनी वेबसाइट बनाने के लिए दूसरों का सहारा लेना पड़ता था।
वे लोग वेबसाइट बनाने के लिए हजारों रुपये लेते थे। अब इसके बाद लोगों को पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट लोगों के व्यवसाय को प्रमोट करने में काफी सहायक सिद्ध होगी।
रूपांश एक सीए हैं। सीए के अतिरिक्त रूपांश ने एमबीए, सीएफए, एमएफए, डीआईएसए तथा बीकॉम आनर्स की डिग्रियां हासिल की हुई हैं। इसके साथ ही रूपांश एक लेखक भी हैं, जिन्होंने कई कविताएं लिखी हैं।