फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट: पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ को ये मिला

Thu, 10 Jul 2014 05:05 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार का पहला बजट आखिरकार लोगों के बीच आ ही गया। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा को ये मिला..
विज्ञापन

पंजाब को मिला आईआईएम

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज संसद भवन में आम बजट पेश किया। जेटली से पंजाब को एक आईआईएम(IIM) इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट मिला। इसके अलावा जिन राज्यों को आईआईएम मिला है उनमें हिमाचल प्रदेश, बिहार, पंजाब, उड़ीसा और महाराष्ट्र हैं। वहीं, जेटली ने अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरीडोर में तेजी लाए जाने की बात कही।

हरियाणा को मिली यूनिवर्सिटी

वित्त मंत्री बनने के बाद अरुण जेटली का यह पहला बजट है जिससे लोगों को काफी उम्मीदें हैं। हरियाणा में हार्टीकल्चर यूनिवर्सिटी खोलने का प्रस्ताव है। इसके लिए 200 करोड़ रुपये मंजूर किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जेटली ने फरीदाबाद में बायो कलस्टर बनाने का ऐलान किया। वहीं आंध्र प्रदेश और राजस्थान को कृषि यूनिवर्सिटी का उपहार मिला है वहीं तेलंगाना में भी यूनिवर्सिटी खोली जाएगी।

मोहाली में एग्री बायोटेक क्लस्टर

चंडीगढ़ को सीधे तौर पर बजट से कुछ नहीं मिला, लेकिन साथ लगते मोहाली में एग्री बायोटेक क्लस्टर के कार्य में तेजी लाने की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें