फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2018: महिलाओं का ध्यान आज सीरियल पर नहीं, बजट पर होगा

Thu, 01 Feb 2018 09:44 AM IST
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Budget 2018-19 Parliament session - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आज न सास बहू के सीरियल चलेंगे, न ही होगी पड़ोसन की गोसिप। आज सिर्फ होगा लाइव बजट पर ध्यान। जी हां, सिटी की हर वर्ग की महिलाओं ने एक फरवरी के आम बजट को लाइव देखने की तैयारी कर ली है। बजट को लेकर उम्मीदें इतनी हैं कि सभी ने अपनी किटी पार्टी से लेकर सीरियल तक को एक दिन के लिए छोड़ने का मन बना लिया है। वे बजट को सुनने के लिए उत्साहित है। सभी को आम बजट से उनकी रसोई के बजट के कम होने की उम्मीद है। ऐसे में वे आम बजट के एक पल को भी मिस नहीं करना चाहती हैं। 
विज्ञापन


रसोई का बजट ठीक हो जाए और बच्चों की हायर एजुकेशन भी: शेफ कांदला
सिटी की मशहूर शेफ कांदला ने कहा कि देश के बजट से गृहिणियों को भी काफी उम्मीदें हैं। हम सभी को बच्चों की हायर एजुकेशन के लिए सस्ता लोन की उम्मीद की जा रही है। सरकार इसमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग पैकेज दे और वुमन सेफ्टी को एक सब्जेक्ट की तरह अनिवार्य करे।

सभी चीजों की कीमत संतुलित हो : मिनी दीपा दास
पेशे से वकील मनी दीपा दास ने कहा कि उन्हें आम बजट से हर साल उम्मीद रहती है, लेकिन वह कभी पूरी नहीं होती है। इस बार भी वे खाद्य सामग्री के रेट को कम करने की उम्मीद कर रही हैं, ताकि खाने से कोई वंचित न रह सके।
विज्ञापन


गर्ल्स सेफ्टी भी हो बजट में खास: निवेदिता दास 
गृहिणी निवेदिता दास ने बताया कि बिजनेस वुमन को बजट में वित्त मंत्री से अपना कारोबार शुरू करने के लिए सस्ते दर पर लोन की आस है। मौजूदा समय में जो इंटरेस्ट सब्सिडी महिलाओं को मिल रही है, उस पर ब्याज दर को कम किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं, हम सभी को इस बजट से महंगाई कम होने की पूरी उम्मीद है। महंगाई कम करने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए।

महिलाओं के प्रोडक्ट पर टैक्स की छूट हो : डॉ. हरलीन कौर
आम बजट को लेकर डॉ. हरलीन कौर ने कहा कि महिलाओं के प्रोडक्ट पर टैक्स कम होना चाहिए। सब्जी से लेकर सिलेंडर की कीमत में भी कमी आनी चाहिए। अधिकतर महिलाओं का कहना है कि सेनेटरी पैड से जीएसटी हटना चाहिए। इसके अलावा रोजगार में महिलाओं के लिए कई अवसर सृजित किए जाने चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें