फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम स्ट्रांग रूम की तरफ लैपटॉप लेकर जा रहे थे कुछ लोग, बसपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Tue, 21 May 2019 06:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019
विज्ञापन

कपूरथला रोड पर स्थित लैंड रिकॉर्ड दफ्तर जहां पर ईवीएम रखी गई हैं वहां मंगलवार को कुछ लोग लैपटॉप लेकर इमारत के अंदर जाते दिखाई दिए। इस पर बसपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही बसपा कार्यकर्ता एकत्रित होना शुरू हो गए।

विज्ञापन


कपूरथला चौक के पास जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गई। पूरे मामले की जानकारी बसपा उम्मीदवार बलविंदर कुमार तक पहुंची तो उन्होंने डीसी कम चुनाव अधिकारी वरिंदर शर्मा से बात की। 

Trending Videos
विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध - फोटो : अमर उजाला
डीसी वरिंदर शर्मा ने बलविंदर कुमार को बताया कि उक्त व्यक्ति जिला प्रशासन के ही कर्मचारी थे और वह सरकारी काम ही कर रहे थे। मशीनों से छेड़छाड़ करने का आरोप बिल्कुल गलत है।

जहां पर मशीनें रखी गई हैं उस कमरे को सील किया हुआ है। कोई उसमें घुसेगा तो सीधा मामला दर्ज होगा। प्रदर्शनकारियों में शामिल राजपाल, रवि विरदी, जसवंत सिंह, लक्की अटवाल ने कहा कि उक्त व्यक्ति मशीनों से छेड़छाड़ करने के लिए लैपटॉप लेकर घुसे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें