फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा मेनिफेस्टो जारी नहीं करती पर हर वर्ग को खुशहाल कर देती है: मायावती

Tue, 31 Jan 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
बरनाला में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिलकलां में सोमवार को बसपा उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित रैली में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती ने कहा कि बसपा ने कभी चुनावी मेनिफेस्टो जारी नहीं किया, लेकिन सरकार आने पर वह हर वर्ग को खुशहाल बना देती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किया सबसे बड़ा वायदा ही पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वायदा किया था कि 100 दिन में विदेशों से कालाधन वापस लाकर 15 से 20 लाख रुपये हर गरीब परिवार के खाते में डलवाए जाएंगे। यह वायदा गरीबों के लिए कोरा मजाक साबित हुआ है। मायावती ने कहा कि कुछ लोगों ने आरक्षण के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में केस दायर कर किया, लेकिन तत्कालीन यूपीए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण के पक्ष में ठीक तरह के पैरवी नहीं की और न ही भाजपा ने कोई ध्यान दिया। कांग्रेस और भाजपा मिलकर आरक्षण को कमजोर करने में लगी हुई हैं। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने गरीब वर्ग की कमर तोड़ दी। केंद्र में काबिज रही ज्यादातर कांग्रेस और भाजपा सरकारों ने हमेशा गरीबों के साथ छल किया। प्रलोभन भरे घोषणा पत्र जारी कर उनसे वोट तो ले ली, लेकिन वायदा कोई भी पूरा नहीं किया। अब आरक्षण को भी खत्म करने की साजिशें रची जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें