फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद जन्नत जहां और उनके पति के पक्ष में उतरी बसपा

Mon, 28 Dec 2015 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा पार्षद जन्नत जहां और उनके पति अनवारुल हक केसाथ हुई मारपीट के मामले में अब सीनियर नेता भी कूद गए हैं। मामला बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती तक पहुंच गया है। जिसके बाद बसपा के दो सांसद नरेंद्र कश्यप और अवतार सिंह करीमपुरी रविवार को शहर में आए और उन्होंने बसपा पार्षद और उनके पति से पूरी जानकारी ली। बसपा पार्षद जन्नत जहां ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को घटना की जानकारी फोन पर दे दी है।
विज्ञापन


दोनों सांसदों के साथ साथ यूटी गेस्ट हाउस में जन्नत और उनके पति की बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र कश्यप का कहना है कि जन्नत जहां पर लगातार भाजपा विधायक की ओर से समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।

कश्यप का आरोप  है कि महिला विधायक ने उनसे भी जन्नत के साथ समझौता करवाने के लिए कहा था। कश्यप ने कहा कि बसपा पार्षद और उनके पति को अल्पसंख्यक समझकर दबाने की कोशिश न की जाए। उन्होंने बताया कि न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रपति के पास जाना पड़ा तो वहां पर भी जाया जाएगा। अगर इंसाफ न मिला तो हरियाणा सरकार के खिलाफ पार्टी आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन


वहीं राज्यसभा सांसद अवतार सिंह करीम पुरी का कहना है कि महिला विधायक और उनकी सरकार के दबाव पर हरियाणा पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अब जन्नत के पति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे हंथकंडों से कोई डरने वाला नहीं है।

बसपा सांसद ने डीजीपी से मिलने का मांगा समय
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद नरेंद्र कश्यप ने पार्टी पार्षद जन्नत जहां और उनके पति के साथ हुई मारपीट के मामले में हरियाणा के डीजीपी से समय मांगा है। पार्षद के पति का कहना है कि सोमवार को सांसद के डीजीपी से मिलने की उम्मीद है। उनका कहना है कि उन पर उनके रिश्तेदारों द्वारा समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। 

अनवारुल हक का कहना है कि भाजपा विधायक पब्लिक से मांफी मांग लें तब भी वह उन्हें मांफ करके समझौता कर लेंगे। वहीं, जन्नत जहां ने हरियाणा के डीजीपी को भी शिकायत भेजी है जिसमे भाजपा विधायक के बेटे और उनके साथियों पर आरोप आरोप लगाया गया है। अभी तक मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें