फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 भी मिलकर लड़ेंगी बसपा-लोसुपा, सीटों का फार्मूला हो गया तय

Thu, 30 May 2019 10:49 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बसपा लोसुपा गठबंधन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बसपा-लोसुपा हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2019 भी मिलकर लड़ेंगी। दोनों दलों के बीच सीटों का फार्मूला भी तय हो गया है। राजकुमार सैनी की लोसुपा 55 और बसपा 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन ने दो जून को सोनीपत में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अहम बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


गठबंधन नेता लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से संतुष्ट बताए जा रहे हैं। गठबंधन उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में 10 में से 7 सीटों पर तीसरे नंबर पर रहे हैं। दो जून को सोनीपत के मुरथल में होने वाली बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी, अध्यक्ष श्रीपाल सैनी के अलावा बहुजन समाज पार्टी प्रभारी डॉ. मेघराज, बसपा अध्यक्ष प्रकाश भारती के अलावा अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। राजकुमार सैनी का कहना है कि गठबंधन कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही सात सीटों पर तीसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करेंगे। सोनीपत की बैठक में विस चुनाव का खाका खींच लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें